फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को धन लाभ और तरक्की के योग

Tue, 10 Feb 2026 06:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya Rajyoga 2025: बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। बुधादित्य राजयोग के बनने पर कुछ राशि वालों के करियर, कारोबार में तरक्की के योग हैं।
विज्ञापन
बुधादित्य योग से इन राशि वालों को होगा लाभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में बुध और सूर्य का विशेष स्थान होता है। बुध को व्यापार, वाणी, बुद्धि, ज्ञान, तर्कशक्ति और शेयर बाजार का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव को आत्मविश्वास, पिता, सरकारी नौकरी, प्रशासन, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध और सूर्य की युति को बुधादित्य राजयोग के नाम से जाना जाता है। जब-जब बुध और सूर्य की युति होती है तो इसका प्रभाव दोनों ही ग्रहों के कारक तत्व पर होता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और 13 फरवरी को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। बुधादित्य राजयोग के बनने पर कुछ राशि वालों के करियर, कारोबार में तरक्की के योग हैं। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के बनने पर किन-किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 

विज्ञापन


मेष राशि

  • मेष राशि वालों पर बुधादित्य राजयोग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होता है।
  • यह बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बनेगा। जिससे आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
  • आय के नए-नए स्त्रोतों से धन कमाने में आप कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • व्यापार में अच्छा और बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। 

Lal Kitab: क्या आपके बच्चे के ग्रह बिगाड़ रहे हैं आपकी किस्मत? जानें लाल किताब के ये चौंकाने वाले सूत्र


मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। 
  • बुधादित्य राजयोग आपकी कुंडली में भाग्य के भाव में होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 
  • जो लोग विदेश में किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। 
  • सरकार से जुड़े हुए कामों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
  • नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। 

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें किन राशियों के बदल सकते हैं दिन

विज्ञापन

मकर राशि

  • मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना बहुत ही अनुकूल सिद्ध साबित होगा। 
  • राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपको समय-समय पर अचानक से धन लाभ हो सकता है। 
  • जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े हुए हैं उनको सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। 

Planetary Alignment 2026: 28 फरवरी को होगी 6 बड़े ग्रहों की परेड, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें