फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष संयोग 2020: इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में समानता और शुभ संयोग

Thu, 21 Nov 2019 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नया साल 2020
विज्ञापन
साल 2019 बस कुछ दिनों में इतिहास बन जाएगा। अंग्रेजी नया वर्ष 2020 एक जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, वहीं नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 25 मार्च से शुरू होगा। इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में कई समानता और अनूठा संयोग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं नये साल 2020 में ज्योतिष के नजरिए से क्या खास रहने वाला है।
विज्ञापन



शुभ संयोग 2020
  •  इस बार अंग्रेजी के नए साल 2020 की शुरुआत और 25 मार्च 2020 से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 दोनों ही बुधवार के दिन से होगी।
  • ज्योतिष के अनुसार नये साल 2020 में पूरे वर्ष पर बुधदेव का अधिपत्य रहेगा। मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे।
  • साल 2020 में मंत्रिमंडल के राजा बुध कन्या राशि का स्वामी है। अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में ही होगा।
  • अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। वर्ष 2020 में बुध के राजा होने से पूरे वर्ष धर्म और अध्यात्म का बोलबाला रहने वाला है।
  • इस बार नया साल 2020 का आगमन रवि और सिद्धि योग में होने से वर्ष 2020 शुभ रहेगा।
  • 25 मार्च 2020 को विक्रम नवसंवत्सर 2077 का शुभारंभ बुधवार को होगा। बुध का संबंध उन्नति और संपन्नता से होता है।
  • इससे पहले बुधवार के दिन नए वर्ष का शुभारंभ 2014 में भी हुआ। जो इस बार फिर से 2020 में ऐसा संयोग बन रहा है। 
  • कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहतरीन बीतेगा। साल 2020 पर बुध का अधिपत्य रहने से खासतौर पर महिलाओं के लिए शुभ साल रहेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें