फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Remedies: कंगाली और दुर्भाग्य को दूर करने के कुछ उपाय, बन सकते हैं धनवान और दूर हो सकती हैं परेशानियां

Tue, 10 Jun 2025 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में आर्थिक और मानसिक परेशानियों से निजात पाने के लिए कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
धन लाभ के उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र में जहां एक तरफ ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की गणना करते हुए किसी घटना के घटित होने के संदर्भ में भविष्यवाणी की जाती है, तो वहीं कुछ उपायों को बहुत ही प्रभावशाली और कारगर माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सही तरीके से इन उपायों को किया जाय तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होता है। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के कुछ उपायो के बारे में...
विज्ञापन


कुत्ते को रोटी खिलाएं
शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के जीवन में उन्हे बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है या फिर करियर-कारोबार में बार-बार परेशानियों से जूझना पड़ता है तो इस परेशानी से निपटने के लिए रोजाना एक रोटी कुत्ते को खिलाएं। इस उपाय से जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं और जीवन सुखमय रहता है। 

बादाम का करें दान
मानसिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए और जीवन में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि की कामना के लिए रात को सोने से पहले पांच काजजी बादाम को अपने सिरहाने रखें। फिर से दूसरी सुबह को किसी मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें और इसे वहां पर दान में दे दें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और दुर्भाग्य का साया जीवन में नहीं रहेगा। 

Budhaditya Yog 2025: 15 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, बन रहा है बुधादित्य राजयोग

पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार को जलाएं दीपक
विज्ञापन

जीवन में तरक्की, आर्थिक समृद्धि के लिए और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जाप करें। फिर वापस बिना देखे घर वापस चुपचाप लौट आएं। ये उपाय कुछ दिनों के तक करें इससे बाद आर्थिक समस्याएं कम होंगी और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी।

गुरुवार के दिन पहने ये अंगूठी
जीवन में अगर बार-बार असफलता का सामना करना पड़े और दरिद्रता आपका पीछा ना छोड़े तो लाल किताब में एक विशेष अंगूठी पहनने की सलाह दी गई है। ये है त्रिधातु की अंगूठी जो सोना, चांदी और तांबा तीन चीजों से मिलकर बनी होती है। इसे पहनने के लिए गुरुवार के दिन का चुनाव करना चाहिए और दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना शुभ होता है। यह अंगूठी धन और सौभाग्य में वृद्धि लाती है। 

Kendra Yog 2025: शनि-गुरु की युति से बनेगा केंद्र योग, इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें