फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों को माह की शुरुआत में लापरवाही से बचना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 11:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी, हालांकि वे पूरी तरह समाप्त होने में समय ले सकती हैं।
विज्ञापन
मेष राशि (अक्तूबर मासिक राशिफल) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान, साहसी और उत्साही राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक आत्मविश्वासी, कर्मठ और चुनौतियों का सामना करने वाले होते हैं। इनके स्वामी मंगल देव हैं, जिन्हें साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अक्तूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मेष राशि (अक्तूबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी, हालांकि वे पूरी तरह समाप्त होने में समय ले सकती हैं। इस दौरान किसी व्यक्ति या भाग्य के भरोसे अपना काम छोड़ने के बजाय स्वयं प्रयास करना आपके लिए जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम के अनुरूप अपेक्षित श्रेय न मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें। महीने के मध्य में छोटी या लंबी दूरी की कार्य संबंधी यात्रा हो सकती है, जिससे लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इस दौरान बाजार में फंसा धन भी अपनी समझ-बूझ से निकालने में सफल हो सकते हैं। छात्रों के लिए महीने का उत्तरार्ध शुभ परिणाम लेकर आएगा।

परिवार और रिलेशनशिप
प्रेम संबंधों के लिहाज से अक्तूबर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। वहीं परिवार के सदस्यों के साथ संवाद की कमी के कारण मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी बात शांतिपूर्वक रखने और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए रोजमर्रा के कामों में जल्दबाजी से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। महीने के मध्य में यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतना जरूरी होगा। निजी जीवन से जुड़ी चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी के साथ करने का प्रयास करें।

उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें