फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय

Sun, 29 Jan 2023 12:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैदिक ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार किसी कुंडली में अगर चन्द्रमा पाप कर्तरी योग में हो या पीड़ित हो तो जातक का मन कमजोर होता है और उसे जल्द मानसिक तनाव होता है।
विज्ञापन
moon in astrology - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह है और उसमें से चन्द्रमा को मन का कारक कहा गया है। चन्द्रमा की राशि कर्क जलतत्व है और स्वयं चंद्र भी जलतत्व कारक होकर मनुष्य की भावना का कारक है। शरीर में सबसे अधिक मात्रा जल की है इसलिए मन और बुद्धि दोनों चन्द्रमा से प्रभावित होती है। वैदिक ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार किसी कुंडली में अगर चन्द्रमा पाप कर्तरी योग में हो या पीड़ित हो तो जातक का मन कमजोर होता है और उसे जल्द मानसिक तनाव होता है। अमावस्या के करीब जाता हुआ चंद्र कमजोर माना गया है। कृष्ण पक्ष की दशमी से लेकर शुक्ल पक्ष के पंचम तिथि तक के चन्द्रमा के पास बल की कमी होती है इसलिए जातक को चन्द्रमा शुभ परिणाम नहीं दे पाता है। ज्योतिष के विद्वानों ने ऐसी स्थिति में कुछ उपाय भी बताए है जो निम्नलिखित है। 
विज्ञापन


1 - सोमवार के दिन शुभ होरा में गायत्री यंत्र को पूजा घर में स्थापित करें और मोती की माला को गले में धारण करें। 

2 - घर के सभी लोग पूर्व दिशा की ओर सिरहाना करने सोए और सोने से पहले कमरे में कर्पूर का एक छोटा सा टुकड़ा जला दे। 

3 - जब आप सोने जा रहे है तो हनुमान जी का स्मरण कर हनुमान चालीसा बगल में रखें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के मंगल से शुरू करना है। 9 मंगलवार होते ही आपको असर दिखाई देगा। 

4 - रात को सोते समय चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दे। फिर अगली सुबह उठकर उस पानी को गुलाब के पेड़ की जड़ में डाल दिजिये।  इससे धीरे 2 आपका तनाव कम होगा। 
विज्ञापन


5 - कच्चे दूध में चीनी मिलाकर जामुन के पेड़ की जड़ में डालें। यह उपाय आपको शुक्ल पक्ष से शनिवार से शुरू करना है और रोज करना है। इसके अलावा हर अमावस्या की शाम को मंदिर में खीर अर्पित करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें