वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और शुभ रंग लाल होता है।
विज्ञापन
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश से ज्यादा होश में रहें। खर्चों को लेकर योजना बनाएं, नहीं तो अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र के लिए आर्थिक मदद करना आपको संतोष देगा और संबंध मजबूत करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।