सिंह राशि- सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व करने वाले और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाते हैं और सम्मान पाना पसंद करते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं और शुभ रंग सुनहरा होता है।
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और अपनी वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं। नए अवसरों की पहचान आपके लिए लाभकारी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।