फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी, पढ़ें 7 नवंबर का राशिफल

Sat, 07 Nov 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। जिस काम को लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। जिस काम को लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। निवेश से लाभ होने और कारोबार में तेजी आने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। हालांकि, पैसों के साथ-साथ रिश्तों को भी पर्याप्त महत्व देना जरूरी होगा।

विशेष रूप से जीवनसाथी और माता जी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। अनजाने में कही गई कोई बात गलतफहमी पैदा कर सकती है। अपनों की भावनाओं को समझते हुए प्यार और सम्मान से बात करेंगे, तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और दिन का आनंद भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें