फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वाले सोच-समझकर कदम उठाएं, पढ़ें 7 नवंबर का राशिफल

Sat, 07 Nov 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम उठाने और अपने धैर्य को बनाए रखने की सीख दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aries Daily Horoscope: मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम उठाने और अपने धैर्य को बनाए रखने की सीख दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी-सी परेशानी भी आगे चलकर आपकी दिनचर्या प्रभावित कर सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो तो बहस करने के बजाय शांति से समाधान निकालें। जीवनसाथी की किसी परेशानी का हल निकलने से आपको राहत मिल सकती है। हालांकि, यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसे लौटाने का दबाव अचानक बढ़ सकता है। आज जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें