फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal: आज का तुला राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Fri, 04 Apr 2025 05:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Tula Rashifal: आज आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि  
विज्ञापन

तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है।

ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू  

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे भी आप शांत रहें। आपको  अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन


उपाय
  • घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।  
  • किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।  
  • धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।  
  • तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें। 
विज्ञापन


 

Chaitra Navratri: नहीं रख पा रहे हैं नवरात्रि के सारे व्रत, बस कर लें ये काम, मिलेगा पूरा फल
Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें जौ के ये पांच उपाय, कर्ज संबंधी समस्याएं होंगी दूर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें