तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, सौंदर्य, कला और आकर्षण के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग स्वभाव से संतुलित, शांत और मिलनसार होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज में बैलेंस बनाए रखना पसंद होता है और ये झगड़े या विवाद से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। तुला राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं, जिससे लोग इनकी ओर आसानी से खिंचे चले आते हैं। इन्हें संगीत, फैशन, सजावट और कला से जुड़ी चीजों में विशेष रुचि होती है। रिश्तों में ये बेहद समझदार होते हैं और हमेशा सामने वाले की भावनाओं का ध्यान रखते हैं। हालांकि, कई बार ये सही और गलत के बीच संतुलन बनाने में उलझकर निर्णय लेने में देरी कर देते हैं, लेकिन अंत में सोच-समझकर ही फैसला लेते हैं।
आज का राशिफल