सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के सपोर्ट से किसी नए काम में आगे बढ़ेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय:
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
- किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।