फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें आाज का राशिफल

Wed, 28 May 2025 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सरकारी योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि  
विज्ञापन

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सरकारी योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आप कोई भी काम जल्दबाजी में ना उठाएं और कोई निर्णय आपको बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उपाय:  
  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।  
  • घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।  
  • किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।  
  • इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
 

 

Jyeshth Month Vrat Tyohar: ज्येष्ठ माह में मिलेगा पुण्य फल, शनि जयंती से वट सावित्री तक पढ़ें पूरी सूची

Apara Ekadashi 2025: कब है अपरा एकादशी? जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें