Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज 28 सितंबर, रविवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन और रात को मंगलदेव की राशि वृश्चिक में और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। इससे अलावा सूर्य कन्या राशि में बुध के साथ होकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं बुध देव अपनी स्वराशि कन्या में विराजमान होकर भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानते हैं आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए धन-धान्यों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने में आप थोड़ा सावधानी बरते हैं, क्योंकि कोई लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज आपकी इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा और भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर का कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है और आपको व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसमें आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी से रूपए पैसे से संबंधित निर्णय बहुत ही समझदारी से करें। कुछ पारिवारिक मामले आपको समस्या देंगे, जिनके लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को भी आप दूर करने की कोशिश करेंगे।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है और आपकी वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी और संतान को नौकरी से संबंधित कोई बुलावा आ सकता है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। सामाजिक आयोजनों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी उलझनें रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाएंगे, लेकिन विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।