Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज 26 सितंबर को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हैं फिर इसके बाद आज ही चंद्रमा वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इस तरह एक दिन में ही चंद्र-मंगल का योग बनेगा फिर दूसरी तरफ चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। ऐसे में कई राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आप किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में उलझनें बनी रहेगी, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आप प्लानिंग करेंगे।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आज आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है, जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर खर्च करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको अपने सगे संबंधियों के साथ वक्त बताने का मौका मिलेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आप किसी नये घर की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। लोग अपने काम से काम मतलब रखें। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यों करने में व्यतीत करेंगे।