Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: आज नए सप्ताह का पहला दिन है, आज के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि गोचर करेंगे। आज के दिन अनफा योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा 25 अगस्त 2025 को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में सिद्ध योग और गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है, ऐसे में आज के दिन सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। ऐसे में आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी और आपके पिताजी भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें और आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिसे आप अपने बिजनेस में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी सरकारी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम फाइनल होगा और आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी काम को लेकर समस्या थी, तो वह भी आसानी से दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा धन लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा।