Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज 24 सितंबर का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में है, फिर इसके बाद तुला राशि में होगा। इसके अलावा आज चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर होगा और इसके कारण कन्या राशि में त्रिग्रही योग का संयोग बना हुआ है। आज चंद्रमा, सूर्य और बुध के संयोग से कुछ राशि वालों लिए दिन बहुत ही शुभ और अच्छा होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं आज का राशिफल।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जिससे आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आज आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपने ऊर्जा को सभी कामों में लगाएं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपके पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उनकी सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और आप कोई बड़ा जोखिम न ले, नहीं तो इससे बाद में आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि जीवनसाथी से आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी खूब पटेगी। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। शारीरिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके मन में ईर्ष्या की भावना बनाए रखेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर काम को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने की संभावना है। आप कोई प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दे को फाइनल कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी तालमेल बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी संतान के मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।