22 August Ka Rashifal 2025: आज, शुक्रवार 22 अगस्त का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि के बाद सिंह राशि में होगा। आज के दिन सुख और वैभव के देवता शुक्र,चंद्रमा और बुध ग्रह का त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ आज के दिन कलानिधि, लक्ष्मी नारायण और सुनफा योग का शुभ संयोग बना हुआ है। इसके अलावा आज के दिन आश्वलेषा नक्षत्र के संयोग में वरी.न और गौरी योग भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन पांच राशि वालों के लिए दिन बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन आपको कामों में कुछ उलझनें आएंगी, जिससे आपको टेंशन भी रहेगी। आपको कामों समस्याएं भी हो सकती हैं। आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें और यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको किसी दूसरे पर ना डालें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी परिवार के सदस्य पर कोई फैसला ना डालें और उन्हें काम को लेकर सलाह अवश्य दें। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में एहतियात बरतने के लिए रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में आप किसी अजनबी से कोई लेन-देन ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों पर नजर रखेंगे, इसलिए आपके आपको अपने कामों पर ध्यान देना होगा। यदि आप धन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों और भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां भरपूर रहेगी। भगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपके बेवजह के दोस्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसे लेकर ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य को त्यागकर काम में जुट सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।