20 August Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास है। चंद्रमा का गोचर मिथुन से कर्क राशि में हो रहा है और यह पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा और बुध की युति बन रही है, साथ ही शुक्र भी गुरु का साथ छोड़कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की इस चाल से गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।
विशेष रूप से वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। इनके जीवन में लाभ, तरक्की और सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नई योजनाएं भी फलीभूत हो सकती हैं।
अब आइए जानें सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा...
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपके कामों में कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको योग और मेडिटेशन करते रहना अच्छा रहेगा। आप कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको शेयर मार्केट के पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम