Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज 19 सितंबर, शुक्रवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सूर्य और बुध की युति होने से आज भी बुधादित्य योग बनेगा। वहीं दूसरी चरफ चंद्रमा के साथ शुक्र गोचर करें। आज के दिन भद्रयोग का भी सुखद संयोग बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन वालों के लिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। आप किसी के कहने में आकर किसी भी वजह के काम में ना पड़ें। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर न टालें और आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे होंगे। धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आप संतान का किसी नए कोर्स मे दाखिला करा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जो आपकी टेशनों को बढ़ाएगा और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा। जीवनसाथी से आपकी खूब पटेगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में कमजोर रहेगा। उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है। वाहन की खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई बंटवारा हो सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है।
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको कामों में विघ्न आते रहेंगे। आपका बॉस से भी आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। संतान अच्छा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।
Navpancham Rajyog 2025: गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही है, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बात पर वाद-विवाद होने की संभावना है।