राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं और काम के साथ-साथ आप आराम के लिए भी समय निकाले। आपके किसी नए घर की खरीदारी की आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहें। आप अपने कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आसपास में भी कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा एतिहात बरतनी होगी। संतान के मन में पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे भी आप दूर करने के पूरी कोशिश करें। आप अपने घर परिवार में सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेंगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति केलिए रहेगा। आप खुला खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।