फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Wed, 19 Jul 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी को साझेदार बनने से बचना होगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में आज गिरावट आ सकती है, क्योंकि उन्हें कोई पैरों में दर्द या गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी वाद विवाद में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है।  
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे समझे हुए सभी काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिनमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में आज कामों में डील देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं चल रही थी, तो पहले भी दूर हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम गति पकड़ेगा, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं और आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद आज बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आप संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी को बिजनेस में साझेदार बनने से बचना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको बेवजह का तनाव बना रहेगा और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। आपको आज व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको शारीरिक कष्ट ही होगा। परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चें आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं दिलाने वाला है। व्यवसाय में किसी व्यक्ति के माध्यम से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत रहेंगे और आप कोई निर्णय समय से लेकर अधिकारियों को हैरान कर सकते हैं। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का भी पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और उन्हें डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। आप अपनी राह से ना भटके, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें, तभी आप उससे लाभ ले पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा था,तो वह दूर हो सकता है। आपके व्यवसाय में आज किसी प्रकार की कोई हानि हो सकती है। परिवार में आज सभी सदस्यों की आवश्यकता होगी। आपको काम में अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव हो सकता है। आपका कोई बड़ा काम सुलझ सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी की बातों मे आकर कोई बडा निवेश करने से बचाना होगा, नहीं तो उनका कोई नुकसान हो सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को ना रखें, नहीं तो आपके काफी काम बिगड़ सकते हैं और अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में कोई सदस्य भी घर से दूर रह रहा है, तो उसे परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।  

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा और आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए दौड़भाग में लगे रहेंगे। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आप अपनी किसी योजना में अत्यधिक धन ना लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है, इसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आप किसी से आज अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं, तभी आपको उनका समाधान मिल सकेगा।  
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको आज अत्यधिक काम के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट हो सकती है, लेकिन आप अपने कामों पर से ध्यान न हटाएं। परिवार में आज शांति भरा माहौल रहेगा, जो आपके लिए समस्या बन सकती है। फिर भी आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय ले। आप किसी परिचित से आज किसी बात को लेकर फैसला ले सकते हैं। यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें