Aaj Ka Panchang 27 March: 27 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी। इस दिन महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग होगा। चंद्रमा 09:35 तक कर्क राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं 27 मार्च का संपूर्ण दैनिक पंचांग।