श्री गणेशाय नम:। आज, 23 अप्रैल गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर गंगा सप्तमी का पर्व है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसी के साथ आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन राशि में रहेंगे, फिर अपनी स्वराशि कर्क में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त समेत 23 अप्रैल का संपूर्ण पंचांग।