फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देगा, पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 27 May 2026 05:06 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देगा। धर्म और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और मन को गहरी शांति मिलेगी।
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों से जुड़ना बेहद पसंद होता है। ये बेहतरीन कम्युनिकेटर होते हैं, जिससे लेखन, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। हालात के अनुसार खुद को ढालना इन्हें बखूबी आता है। इस राशि का स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और संचार के प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि, इनका चंचल मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी इनकी समझदारी इन्हें आगे बढ़ाती रहती है। इस राशि के लिए हरा रंग शुभ माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देगा। धर्म और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और मन को गहरी शांति मिलेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और व्यस्तता के बीच मुस्कुराने का मौका भी। आज शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी वाणी ही रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी।

जून माह में शनि-शुक्र युति से बनेगा यह शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन


Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बना शुभ संयोग, चंद्र गोचर से हनुमान जी की प्रिय राशियों को मिलेगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें