फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, पढ़ें 10 नवंबर का राशिफल

Tue, 10 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज किसी नए काम की शुरुआत करने या अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। आपके मन में लंबे समय से कोई इच्छा रही है, तो उसके पूरी होने से खुशी और संतोष मिल सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज किसी नए काम की शुरुआत करने या अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। आपके मन में लंबे समय से कोई इच्छा रही है, तो उसके पूरी होने से खुशी और संतोष मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी।

विद्यार्थियों के लिए आज एकाग्रता बनाए रखना विशेष रूप से जरूरी होगा, क्योंकि ध्यान भटकने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। किसी छोटी-सी बात पर बहस करने से बचें। कभी-कभी मामूली असहमति भी अनावश्यक विवाद का रूप ले लेती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और कोई भी नया कदम उठाने से पहले उसकी योजना अच्छी तरह बना लें। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें