फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वालों की सफलता के लिए रहेगा दिन, पढ़ें 31 अक्तूबर का राशिफल

Sat, 31 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों, बेहतर अवसरों और सफलता के संकेत लेकर आया है। करियर और रोजगार के मामले में भाग्य आपका साथ दे सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों, बेहतर अवसरों और सफलता के संकेत लेकर आया है। करियर और रोजगार के मामले में भाग्य आपका साथ दे सकता है। यदि आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है।

आर्थिक मामलों में मामा पक्ष से सहयोग या धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर कोई अड़चन आ रही है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह समस्या सुलझाने में मददगार साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज पुराने और रुके हुए कामों में भी गति आएगी। बस अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और अवसरों का सही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह
गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें