फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वाले जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें, पढ़ें 3 अक्तूबर का राशिफल

Sat, 03 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव और उत्साह लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस बात को लेकर आप प्रयास कर रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव और उत्साह लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस बात को लेकर आप प्रयास कर रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपकी शांत और विनम्र कार्यशैली दूसरों को प्रभावित करेगी। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपकी छवि मजबूत होगी।

संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। बच्चे से खुलकर बातचीत करने पर समस्या का बेहतर समाधान मिल सकता है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खान-पान और पर्याप्त नींद की कमी से बचना जरूरी है। किसी नई योजना को शुरू करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं को समझ लें।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
करियर: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
धन: जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
परिवार: संतान से जुड़ी चिंता कम होगी।
स्वास्थ्य: नींद और खान-पान का ध्यान रखें।
सलाह: विनम्रता और धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें