फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों आर्थिक मामलों में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, पढ़ें आज का राशिफल

Fri, 24 Apr 2026 05:02 AM IST
Soniya Kaushik ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभाल लिया तो फायदा आपका ही होगा।काम का दबाव आपको थका सकता है, फिर भी आप जिम्मेदारी निभाते हुए अपने टारगेट पूरे करने में लगे रहेंगे। 
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि- मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और नई शुरुआत करने में कभी पीछे नहीं हटते। अगर ये आपके आस-पास हैं, तो फिर ये अपनी मौजूदगी से पूरे माहौल में चमक बिखेर देंगे। चुनौतियां इनके लिए डर नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का मौका होती हैं। नेतृत्व इनकी खासियत है, ये जोखिम लेने से नहीं घबराते और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। इस राशि का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है, जो जोश, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। हालांकि, जल्दबाजी और गुस्सा कभी-कभी इनके रास्ते में रुकावट बन सकते हैं, इसलिए धैर्य इनकी सफलता की कुंजी है। 

विज्ञापन

आज का राशिफल


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभाल लिया तो फायदा आपका ही होगा। काम का दबाव आपको थका सकता है, फिर भी आप जिम्मेदारी निभाते हुए अपने टारगेट पूरे करने में लगे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावट आ सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप सेविंग पर भी ध्यान देंगे। आज आर्थिक मामलों में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें।



Kala Dhaga: इन 3 राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन


Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ के 8 मंगलवार बदलेंगे किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और धन लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें