फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वाले नए फैसलों में सावधानी बरतें, पढ़ें 2 अक्तूबर का राशिफल

Fri, 02 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपको समझदारी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। खासतौर पर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपको समझदारी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। खासतौर पर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। किसी भी नए निवेश, सौदे या काम को शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए उनकी भावनाओं को समझना जरूरी होगा। उनकी सेहत को लेकर भी सजग रहें। 

परिवार में संतान के विवाह से जुड़ी कोई चिंता कम होने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं तो अधूरी योजना के साथ आगे न बढ़ें। आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी सावधानी किसी संभावित नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। काम के बीच तनाव लेने के बजाय परिस्थितियों को शांत दिमाग से समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु: 
करियर/कारोबार: नए फैसलों में सावधानी जरूरी।
धन: जल्दबाजी में निवेश या खर्च से बचें।
परिवार: संतान से जुड़ी चिंता कम हो सकती है।
प्रेम/विवाह: जीवनसाथी का साथ और भावनाओं की कद्र जरूरी।
सलाह: पूरी तैयारी के बाद ही नया काम शुरू करें।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें