फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति के योग पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल

Sun, 15 Nov 2026 04:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज दिल और किस्मत, दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी समझ तथा नजदीकियां पहले से मजबूत होंगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aries Daily Horoscope: मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 
विज्ञापन


मेष राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देता नजर आएगा और कामकाज के क्षेत्र में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब अपना असर दिखाने लगेगी और आपको प्रयासों का उचित परिणाम मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में भी राहत मिलने अथवा आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। समाज में आपकी पहचान, प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।

लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं और कामकाज में नई गति देखने को मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को सुकून और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा। आज सफलता के साथ-साथ अपनों का साथ भी आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें