फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष राशि वालों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल

Sat, 14 Nov 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज दिल और किस्मत, दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी समझ तथा नजदीकियां पहले से मजबूत होंगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aries Daily Horoscope: मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज दिल और किस्मत, दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी समझ तथा नजदीकियां पहले से मजबूत होंगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के संकेत हैं, जिससे मन को संतोष मिलेगा। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने या आपकी छवि प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी के साथ साझा न करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी मित्र के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि मन में घूमने-फिरने की इच्छा है, तो छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इससे रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत मिलेगी और मन को ताजगी महसूस होगी।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें