मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई सरकारी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।