Aaj Ka Meen Rashifal: सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लोकप्रियता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि होगी। बॉस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लोकप्रियता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि होगी। बॉस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।