Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपको किसी काम को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं और दिन भी आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको मौसम के विपरीत प्रभाव से बचने की आवश्यकता है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं और दिन भी आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको मौसम के विपरीत प्रभाव से बचने की आवश्यकता है। कारोबार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से धन उधार मांग सकते हैं, लेकिन आपको बैंक से कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।