मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप माहौल को शांत करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।