Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आपको किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आपको किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कहासुनी होने की संभावना है। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी दूसरी जगह से बुलावा सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से भी आपकी खूब पटेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।