मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर यदि आप कोई बदलाव करना चाहते थे, तो वह आप कर सकते हैं। पार्टनर की इसमें आपको पूरी सहमति मिलेगी, लेकिन आप अपने दिल के बजाय दिमाग से कभी कोई निर्णय ले। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।