Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना न रखे। आप अपने शौक मौज की खरीददारी पर अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, इसलिए आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।