Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको काम को लेकर कोई नया ऑर्डर आए, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको काम को लेकर कोई नया ऑर्डर आए, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच सकते हैं। आपको आज कोई बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।