Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको रुके हुए धन के मिलने की संभावना है और आपकी बिजनेस की योजनाएं जो लंबे समय से रुकी हुई थी।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको रुके हुए धन के मिलने की संभावना है और आपकी बिजनेस की योजनाएं जो लंबे समय से रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती है, जो आपको खुशी देंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे और किसी लड़ाई झगड़े से आप दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।