मीन राशि के लोग कल्पनाशील और दयालु होते हैं। इस राशि के लोगों के राशि स्वामी बृहस्पति होते हैं और उनके प्रभाव से ये आध्यात्मिक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं और दिल के बहुत साफ होते हैं।आज का राशिफल
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन धन के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। किसी बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के आगे बढ़ने से बचना चाहिए। आपको हर बात पर सतर्क रहकर काम करना होगा और किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। पिताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बढ़ सकती है और आपको उनका विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।