आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को आपकी कोई बात बुरी लगेगी, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। प
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को आपकी कोई बात बुरी लगेगी, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। परिवार के सदस्यों को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।