मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपका दिन बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपका मन कोई काम पूर्ण होने से परेशान रहेगा, लेकिन आप अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
जीवनसाथी को मानसिक सहारा दें और उनका ख्याल रखें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।