आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप अपने संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप अपने संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और विवेक से काम करके लोगों को हैरान करेंगे। आपकी कला-कौशल में निखार आएगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: आसमानी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।