Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।