आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको अपने दोस्त के माध्यम से कोई आय के सोर्स से जुड़ सकते है। आप किसी से भी कोई वादा सोच समझकर न करें।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।