मकर राशि पर शनि ग्रह का प्रभाव माना जाता है। शनि को परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें न्याय देने वाला और कर्मों का फल प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। इसी वजह से मकर राशि के लोग परिश्रमी, व्यावहारिक सोच वाले और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने वाले होते हैं। आज का राशिफल
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी यदि पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे तो परीक्षा में सफलता निश्चित है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है