Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का आधिपत्य होता है, जिन्हें देवगुरु भी कहा जाता है। बृहस्पति को विद्या, धर्म, नैतिकता और सौभाग्य का प्रतिनिधि माना जाता है। इसी कारण धनु राशि के लोग सकारात्मक सोच रखने वाले, ईमानदार और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले माने जाते हैं। उनका स्वभाव सरल लेकिन साहसी होता है। साथ ही उन्हें नई बातें सीखने और ज्ञान बढ़ाने में विशेष रुचि रहती है। आज का राशिफल।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। बॉस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।