मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका एक साथ कई काम हाथ लगने से व्यग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v